नाबालिग की बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत:उन्नाव में परिजनों ने की कार्रवाई की मांग, दो युवकों पर लापरवाही का आरोप
उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से 65 वर्षीय रमावती की मौत हो गई। वह बुधवार सुबह घरेलू सामान खरीदने बाजार जा रही थीं। परिजनों के मुताबिक, बाइक नाबालिग चला रहा था और उसके साथ एक युवक भी था। बलाई गांव निवासी रमावती, स्वर्गीय सियाराम की पत्नी थीं और घर पर अकेली रहती थीं। वह हाड़ा बाजार जा रही थीं। गांव के लास रोड पर संजय मिश्रा के घर के पास पीछे से आई मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौत हो गई। दोपहर करीब एक बजे परिजनों को घटना की जानकारी मिली। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। रमावती के एक रिश्तेदार ने बताया कि बाइक पर दो लोग सवार थे। उनमें एक नाबालिग बाइक चला रहा था और दूसरा युवक बालिग था। दोनों हाड़ा इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। परिजनों ने नाबालिग को मोटरसाइकिल देने को लापरवाही बताते हुए हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। हादसे में शामिल बाइक सवारों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)