रिश्वत मांगने पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई:अलीगढ़ में विवेचना से नाम निकालने के लिए मांगी रिश्वत, दरोगा समेत तीन निलंबित
अलीगढ़ के थाना क्वार्सी में तैनात एक उपनिरीक्षक और दो आरक्षियों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। तीनों पर विवेचना में नाम निकालने के एवज में रिश्वत मांगने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है। एसएसपी नीरज जादौन ने जनसुनवाई के दौरान मिली शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की। निलंबित पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक जितेंद्र पाल सिंह, आरक्षी आकाश चौधरी और आरक्षी शिवम कुमार शामिल हैं। तीनों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। एसएसपी ने सभी अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ जनहित में काम करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)