कूड़े के ढेर में लगी आग, लोडर मैजिक जलकर राख:बदायूं के प्राइवेट बस स्टैंड पर हादसा, दमकल ने आग बुझाई
बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड पर मंगलवार रात कूड़े के ढेर में लगी आग से पास खड़ा लोडर मैजिक जल गया। दमकल टीम ने आग बुझाई, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह राख हो चुका था। घटना रात करीब 11 बजे की है। लोडर मैजिक बस स्टैंड परिसर में कूड़े के ढेर के पास खड़ा था। बताया जा रहा है कि किसी ने कूड़े में आग लगा दी। आग फैलकर पास खड़े वाहन तक पहुंच गई। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग किसने लगाई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। घटना में लोडर मैजिक पूरी तरह जल गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)