जालौन में युवकों ने रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ाई, VIDEO:यमुना ओवरब्रिज पर रील बनाई, पुलिस तलाश में जुटी
सोशल मीडिया पर रील बनाने और लाइक-कमेंट बटोरने का जुनून युवाओं के सिर इस कदर चढ़कर बोल रहा है कि उन्हें अपनी जान की भी परवाह नहीं रह गई है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है, जहां कुछ युवकों ने रील बनाने के लिए यमुना नदी के ऊपर बने रेलवे ओवरब्रिज के ट्रैक पर बाइक दौड़ा दी। युवकों की इस खतरनाक हरकत का वीडियो बुधवार दोपहर 12 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में दो युवक रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। जिस रेलवे ट्रैक पर ट्रेनें गुजरती हैं, उसी पर युवकों ने बेखौफ होकर बाइक दौड़ाई। रील बनाने के लिए किए गए इस जानलेवा स्टंट के दौरान उन्हें इस बात की भी परवाह नहीं दिखाई दी कि अचानक ट्रेन आ जाने पर उनकी जान तक जा सकती थी। फिलहाल पुलिस स्टंटबाजी करने वाले युवकों की वीडियो के आधार पर तलाश में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)