वाराणसी में सपा ने बिजली उपकेंद्र पर शुरू किया धरना:बोला-‌जर्जर बिजली के खंभे घरों पर गिर, अधिकारी नहीं सुन रहे बात

Nov 18, 2026 - 13:12
0
वाराणसी में सपा ने बिजली उपकेंद्र पर शुरू किया धरना:बोला-‌जर्जर बिजली के खंभे घरों पर गिर, अधिकारी नहीं सुन रहे बात
वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर दलित बस्ती में जर्जर बिजली के खंभों को नहीं बदले जाने से नाराज स्थानीय लोगों ने डाफी विद्युत उपकेंद्र पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि पिछले एक वर्ष से लगातार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। सपा नेता ने अधिकारियों पर लगाया आयरोप धरने का नेतृत्व कर रहे समाजवादी पार्टी के बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने बताया कि बीते एक वर्ष में तीन जर्जर बिजली के खंभे लोगों के घरों पर गिर चुके हैं। इसके बावजूद करीब पांच अन्य खंभे भी गिरने की स्थिति में हैं। इससे बस्ती के लोगों में हादसे की आशंका बनी हुई है। जानिए क्या है मांग अमन यादव ने आरोप लगाया कि जेई अरविंद सोनकर से शिकायत करने पर समस्या का समाधान करने के बजाय शिकायतकर्ताओं को राजनीति करने वाला बताया जाता है। उनके अनुसार जेई का कहना है कि लोग वोट लेने के लिए फर्जी शिकायत करते हैं और क्षेत्र में कोई समस्या नहीं है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि बिजली विभाग जनता की सुरक्षा को नजरअंदाज कर रहा है। तीन खंभे गिरने के बावजूद विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं होना अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User