छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति को युवकों ने पीटा:शाहजहांपुर में डंडों से पैरों पर वार किया, सिर में चोट
शाहजहांपुर में सोमवार शाम छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ युवकों ने एक महिला के पति को पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि युवकों ने डंडों से उसके पैरों पर वार किए और सिर पर किसी भारी वस्तु से कई बार हमला किया। घायल को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। रास्ते में महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। महिला के मुताबिक, सोमवार शाम वह किसी काम से बाहर जा रही थी। रास्ते में कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पति ने इसका विरोध किया तो दो युवक उन्हें मारने के लिए आगे आए। इसके बाद उनके कुछ साथी भी वहां पहुंच गए और सभी ने मिलकर पति को पीटना शुरू कर दिया। डंडों से पैरों पर वार किए, सिर से बहने लगा खून महिला का आरोप है कि युवकों ने पति के पैरों पर डंडों से वार किए और सिर पर किसी भारी वस्तु से कई बार हमला किया। इससे उनके सिर से खून बहने लगा। घटना के बाद दंपती सदर थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। दंपती का आरोप है कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है और उन्हें इधर-उधर भेजा जा रहा है। पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई सदर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। घायल को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। शिकायत मिलने पर उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)