लखनऊ की कल की 10 बड़ी खबरें:बस खाई में गिरी, 3 की मौत, पुलिस की धमकी से ड्राइवर ने किया सुसाइड; बिल्डिंग में आग लगी

Nov 10, 2026 - 06:47
0
लखनऊ की कल की 10 बड़ी खबरें:बस खाई में गिरी, 3 की मौत, पुलिस की धमकी से ड्राइवर ने किया सुसाइड; बिल्डिंग में आग लगी
लखनऊवालो, आज आपके घर अखबार नहीं आएगा, लेकिन आपके पास पहुंचने वाली खबरों की रफ्तार नहीं थमेगी। दैनिक भास्कर ऐप पर आपको लखनऊ की हर जरूरी खबर मिलेगी। यहां पढ़िए लखनऊ की कल यानी 9 नवंबर की 10 बड़ी खबरें... सोमवार को यात्रियों से भरी बस पलटकर 40 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। 40 से ज्यादा यात्री गंभीर घायल हुए। पुलिस से एनकाउंटर करने की धमकी मिलने पर ड्राइवर ने सुसाइड कर लिया। टेढ़ी पुलिया सब्जी मंडी के पास तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। 1. लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बस खाई में गिरी, 3 की मौत:मासूम बच्चों समेत 40 घायल; राजस्थान से बिहार जा रहे थे लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह यात्रियों से भरी बस पलटकर 40 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। 40 से ज्यादा यात्री गंभीर घायल हुए। इनमें छोटे-छोटे बच्चे भी रहे। पुलिसवाले बच्चों को गोद में लेकर एंबुलेंस में बैठाते नजर आए। फायर ब्रिगेड के मुताबिक, बिहार नंबर की लग्जरी बस राजस्थान के भिवाड़ी से छपरा (बिहार) जा रही थी। पढ़िए पूरी खबर 2. 'लखनऊ पुलिस एनकाउंटर की धमकी दे रही':ड्राइवर ने जान देने से पहले 6 VIDEO बनाए, डांसर ने चोरी का आरोप लगाया था लखनऊ में 38 साल के एक स्कॉर्पियो ड्राइवर ने रविवार शाम ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना से पहले उसने 6 वीडियो बनाए। इनमें उसने पत्नी, बच्चों, मां और भाई-बहनों से माफी मांगी। साथ ही पुलिस पर लगाए गए आरोपों के बारे में बताया। एक वीडियो में उसने परिवार से माफी मांगते हुए अपनी परेशानी जाहिर की। पढ़िए पूरी खबर 3. लखनऊ में तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लगी:धुएं का गुबार उठा, फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने डेढ़ घंटे बाद काबू पाया लखनऊ में सोमवार को एक तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। जमघट पर पूरी मार्केट बंद थी। इसी दौरान दोपहर 3 बजे ग्राउंड फ्लोर से आग का धुआं उठने लगा। बिल्डिंग में कई दुकानें थी। गनीमत रही कि सिर्फ एक दुकान, जो ओम डेकोर के नाम से थी। वह जद में आईं। आसमान में काफी ऊंचाई तक धुएं का गुबार उठा है। पढ़िए पूरी खबर 4. लखनऊ में स्विफ्ट डिजायर कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी:2 की मौत, एक की हालत नाजुक; दुबग्गा में ग्रीन लाइन हॉस्पिटल के सामने हादसा लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में रविवार रात कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा ड्राइवर और एक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। एक युवती गंभीर से घायल है। हादसा रात करीब 9 बजे ग्रीन लाइन हॉस्पिटल के सामने हुआ। पुलिस के मुताबिक, ई-रिक्शा दुबग्गा से काकोरी जा रहा था। सामने से काकोरी की ओर से दुबग्गा आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने उसे टक्कर मार दी। पढ़िए पूरी खबर 5. शराब के नशे में बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या की:लखनऊ में शव कुएं में फेका; खेत में शराब पीने के बाद हुआ था विवाद लखनऊ में शराब के नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने शव को कुएं में फेंक दिया। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दोनों ने सोमवार रात एक साथ बैठकर शराब पी। गुस्से में आकर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। पढ़िए पूरी खबर 6. तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत:उन्नाव से लखनऊ में ड्यूटी करने आ रहे थे; कार छोड़कर ड्राइवर भाग निकला लखनऊ में सोमवार दोपहर एक्सयूवी कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। वह उन्नाव से लखनऊ में ड्यूटी के लिए आ रहे थे। तभी सामने से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मोहनलाल (43) उछलकर सड़क पर जा गिरे। आसपास के लोगों ने मोहनलाल को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। पढ़िए पूरी खबर 7. पत्नी को कमरे में बंद कर सिपाही ने लगाई फांसी:लखनऊ में दिवाली की रात शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद, पुलिस ने पत्नी को बाहर निकाला लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस में तैनात सिपाही ने सुसाइड कर लिया। दिवाली की रात उसका अपनी पत्नी से शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद सिपाही ने पत्नी को घर के पिछले कमरे में बंद कर दिया और खुद फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वीडियोग्राफी कराते हुए घर का मेन गेट खुलवाया। इसके बाद पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पढ़िए पूरी खबर 8. लखनऊ के इस्कॉन मंदिर में सवा लाख दीप जले:राधा रमण मंदिर में आतिशबाजी के साथ दीपोत्सव मनाया, जगमग हुआ मंदिर परिसर लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) में भव्य दीपोत्सव मनाया गया। सोमवार को मंदिर परिसर को सवा लाख दीपों से सजाया गया। एक साथ प्रज्ज्वलित हुए दीपों से पूरा मंदिर परिसर रोशनी से जगमग हो उठा। दीपों के जलने के बाद मंदिर का दृश्य भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। दीपोत्सव में बड़ी संख्या में भक्तों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पढ़िए पूरी खबर 9. लखनऊ में जमघट पर आसमान में उड़ी रहीं पतंगे:लोगों ने मोदी-योगी की तस्वीरों वाली पतंग खरीदीं, चाइनीज मांझे का बहिष्कार किया लखनऊ में दीपावली के दूसरे दिन जमघट पर लोग पतंग उड़ा रहे हैं। आसमान में रंग-बिरंगी पतंगे उड़ रही हैं। इस साल पतंग व्यापारियों ने चाइनीज मांझा का पूरी तरीके से बहिष्कार किया है। दुकानदार जो पतंग बेच रहे हैं उस पर अलग-अलग तरह के स्लोगंस लिखे गए हैं। पतंग के ऊपर लखनऊ पुलिस की अपील ‘पतंग उड़ाएं जिंदगी नहीं’, साथ में साथ में पुलिस कर्मी की तस्वीर लगी हुई है। पढ़िए पूरी खबर 10. महिला के ब्रेस्ट से निकाला 4 किलो का कैंसर ट्यूमर:हीमोग्लोबिन 4 तक गिरा, दो बार हो चुकी थी सर्जरी लखनऊ के डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS) में डॉक्टरों ने 48 साल की महिला के ब्रेस्ट से 4 किलो का कैंसरयुक्त ट्यूमर निकालने में कामयाबी हासिल की है। महिला की पहले दो बार सर्जरी हो चुकी थी, लेकिन ट्यूमर दोबारा विकसित हो गया। इस बार एंडोक्राइन सर्जरी विभाग की टीम ने करीब 35×25 सेंटीमीटर के ट्यूमर का जटिल ऑपरेशन कर उसे निकाल दिया। पढ़िए पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User