मिडटर्म हार से राष्ट्रपति ट्रम्प बौखलाए:अमेरिका से 18 हजार भारतीय डिपोर्ट होंगे, एच-1 बी वीसा में और सख्ती
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मिडटर्म चुनाव में करारी हार से खिन्न हैं। लगभग 65% भारतवंशी वोटरों ने डेमोक्रेटिक प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया। अब ट्रम्प प्रशासन एच-1 बी वीसा में सख्ती और 18 हजार अवैध भारतीयों के डिपोर्टेशन को और तेज करेगा। 2025 में 3567 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया था, जो 15 साल का रिकॉर्ड था। इस साल जून तक 1076 डिपोर्ट हुए। भारत से एच-1 बी वीसा के 1.06 लाख रजिस्ट्रेशन हुए। जबकि पिछले साल 1.72 लाख थे। एच-1 बी वीसा खत्म करने के घोर समर्थक स्टीफन मिलर को ट्रम्प ने अपनाडिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ बनाया है। MAGA के कारण भारतीयों पर हेट क्राइम 240% तक बढ़े ट्रम्प समर्थक श्वेत कट्टरपंथी खुद को MAGA कहते हैं। MAGA यानी मेक अमेरिका ग्रेट अगेन। वे भारतीयों के बढ़ते दबदबे को नापसंद करते हैं। जनवरी 2024 से जून 2026 के बीच एक्स पर भारतीय विरोधी नफरत 240% बढ़ी। जनवरी 2024 में भारत विरोधी 12,904 पोस्ट थीं, जो जून 2026 में बढ़कर 43,843 हो गई थीं। सिएटल में दिवाली प्रोग्राम में ट्रम्प के मागा समर्थक पहुंच गए। उनके हाथों में कुछ पोस्टर थे, जिन पर लिखा था- ‘सभी भारतीयों को देश से निकालो’, ‘हिंदू ईसाइयों की जगह ले रहे हैं।’
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)