फाइनेंस कंपनी में फंदे से लटका मिला युवती का शव:मां बोलीं- बेटी काे मारकर लटकाया, संचालक समेत 2 के खिलाफ हत्या की FIR
गोरखपुर में फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली 20 साल की युवती की डेडबॉडी ऑफिस में फंदे से लटकती मिली। बेटी के घर नहीं पहुंचने पर मां और बहनों ने तलाश शुरू की। फाइनेंस कंपनी में पहुंचीं तो बेटी का शव देखकर चीख पड़ीं। मां ने रोते हुए कहा- मेरी बेटी की हत्या के बाद शव लटकाया गया है। परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद पादरी बाजार-पिपराइच मुख्य मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिवार के लोगों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। मौके पर 4 थानों की पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। सोमवार रात शाहपुर पुलिस ने मां की तहरीर पर कंपनी के संचालक सूरज यादव और वहां काम करने वाली नीशू राजभर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले में संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर हत्या के कारणों को पता लगा रही है। 2 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला शाहपुर के तिनकोनिया नंबर एक के भटोलिया निवासी निंकी राजभर (20) चार बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। उसके पिता राजमन राजभर इलेक्ट्रिक वेल्डिंग का काम करते हैं। 2 साल से निंकी घर से करीब 500 मीटर दूर सम्यति उत्कृष्टम फाइनेंस कंपनी में काम कर रही थी। वह लोगों को लोन दिलाने और उपए जमा कराने का काम करती थी। उसे 10 हजार रुपए मंथली सैलरी मिलती थी। देर होने पर घरवाले खोजने निकले मां विमला देवी ने बताया- रोज शाम के 7 बजे निंकी घर आ जाती थी। शनिवार को बेटी घर नहीं पहुंची तो हम लोग परेशान हो गए। उसकी तलाश शुरू कर दी। रात करीब 9:42 बजे वह फाइनेंस कंपनी के आफिस पहुंचीं वहां शटर आधा गिरा हुआ था। बाहर बेटी की चप्पल और स्कूटी खड़ी थी। अंदर जाकर देखा तो निक्की का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक रहा था। यह देखकर मैं चीखते हुए बाहर निकली। आवाज सुनकर आसपास के लोग और ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम के बाद लगाया जाम
परिजनों ने हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने रात में उन्हें समझाकर शांत कराया। रविवार सुबह फिर 100 से अधिक लोग फाइनेंस कंपनी के बाहर पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद भी परिजनों ने शव रखकर हंगामा किया था। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। कंपनी संचालक से पुलिस कर रही पूछताछ चौरीचौरा क्षेत्र के रहने वाले सूरज यादव फाइनेंस कंपनी चलाते हैं। वह सूरजकुंड के पास किराये के कमरे में रहता है। पुलिस ने संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। पुलिस की जांच में कार्यालय का सीसीटीवी कैमरा बंद मिला। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया- मृतिका की मां की तहरीर पर संचालक समेत दो के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)