पोस्ट ऑफिस ATM से रोज ₹25,000 निकाल सकेंगे:5 फ्री ट्रांजैक्शन के बाद ₹23 तक चार्ज लगेगा, खाता चालू रखने के लिए ₹500 बैलेंस जरूरी
डाक विभाग अपने सेविंग अकाउंट होल्डर्स को ATM, इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग की सुविधा देता है। अगर आपके पास भी पोस्ट ऑफिस का ATM कार्ड है, तो आपके लिए इसके नियम जानना जरूरी है। अब आप ATM से एक दिन में ज्यादा से ज्यादा 25,000 रुपए निकाल सकते हैं, लेकिन एक बार में अधिकतम ₹10,000 ही निकाल सकेंगे। साथ ही, पैसे निकालते समय खाते में कम से कम 500 रुपए का बैलेंस रहना जरूरी है, वरना आपका ट्रांजैक्शन रिजेक्ट हो सकता है और 23 रुपए तक एक्स्ट्रा चार्ज भी लग सकता है। फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट: पोस्ट ऑफिस ATM पर 5 बार फ्री निकासी डाक विभाग अपने एटीएम और अन्य बैंकों के एटीएम इस्तेमाल पर अलग-अलग फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा तय करता है: फ्री लिमिट खत्म होने पर कितना लगेगा चार्ज? अगर आप तय फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट पार कर लेते हैं, तो आपको अतिरिक्त शुल्क देना होगा: ब्याज का गणित और ₹50 की मेंटेनेंस पेनल्टी पोस्ट ऑफिस बचत खाते में जमा राशि पर 4% सालाना की दर से ब्याज मिलता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)