शाहजहांपुर में दो पक्ष भिड़े, पहले फायरिंग फिर पथराव:बच्चों का विवाद बड़ों तक पहुंचा, जुआ को लेकर हुआ था झगड़ा
शाहजहांपुर की नई बस्ती में सोमवार शाम दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई। घटना के वीडियो सामने आए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और फायरिंग व पथराव होने की पुष्टि की। हालांकि, किसी भी पक्ष ने अब तक थाने में शिकायत नहीं दी है। बच्चों के विवाद के बाद थाने पहुंचे थे दोनों पक्ष घटना आरसी मिशन थाना क्षेत्र की है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला बड़ों तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे, लेकिन स्थानीय लोगों के समझाने पर कार्रवाई से इनकार करते हुए घर लौट गए। शाम को फिर आमने-सामने आए, हुई फायरिंग शाम करीब चार बजे दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष ने फायरिंग की। इसके बाद दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। विवाद की वजह जुआ भी बताई जा रही है। वीडियो सामने आने पर पुलिस ने की जांच घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक, मौके पर फायरिंग और पथराव की पुष्टि हुई है, लेकिन किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि बच्चों के विवाद के बाद हंगामा शांत हो गया था, लेकिन बाद में दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)