भास्कर अपडेट्स:मुंबई में BEST बस बेकाबू, दो कारों और एक बस को टक्कर मारी; 6 लोग घायल
मुंबई के वडाला में सोमवार रात तेज रफ्तार BEST बस बेकाबू हो गई। बस ने ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी दो कारों और एक बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली में मॉल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-10 में यूनिटी वन मॉल के पास 35 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार रात हुई। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने युवक को सड़क पर रोका और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)