सस्ता सोना दिलाने के नाम पर 7.40 लाख ठगी:बागपत में युवक बोले- विरोध पर 4 लोगों ने युवकों जान से मारने की धमकी दी

Nov 18, 2026 - 16:12
0
सस्ता सोना दिलाने के नाम पर 7.40 लाख ठगी:बागपत में युवक बोले- विरोध पर 4 लोगों ने युवकों जान से मारने की धमकी दी
बागपत के लहचौड़ा गांव के राहुल शर्मा ने आरोप लगाया कि चार युवक सस्ता सोना दिलाने के नाम पर उन्हें राजस्थान ले गए। वहां उन पर गांजा लाकर गाड़ी में रखने और बेचने का दबाव बनाया गया। राहुल के मुताबिक, विरोध करने पर चारों युवक उन्हें दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास एक कमरे में ले गए। वह किसी तरह वहां से निकलकर अपने गांव पहुंचे। राहुल ने बुधवार दोपहर करीब 2 बजे शिकायत देकर बताया कि सोना दिलाने के नाम पर उनसे 7 लाख 40 हजार रुपए लिए गए। उनके आरोप के मुताबिक, पैसे वापस मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गई। राहुल ने अपने गांव के आदिल पुत्र अहमद और उसके तीन साथियों अनस, अबरार और रशीद पर ठगी की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। चांदीनगर थाना प्रभारी उधम सिंह तालान ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User