गंगा स्नान मेलों के लिए भारी वाहनों का रूट बदला:बिजनौर में 18 से 25 नवंबर तक डायवर्जन, पुलिस ने जारी किया प्लान
बिजनौर में दारानगर गंज और अमरोहा के तिगरी में गंगा स्नान मेले के चलते पुलिस ने भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था 18 से 25 नवंबर तक मेला खत्म होने तक लागू रहेगी। इस दौरान बिजनौर, चांदपुर और नूरपुर की ओर आने-जाने वाले भारी वाहनों को तय वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा। पुलिस के मुताबिक, 24 नवंबर को कार्तिक गंगा स्नान पर्व पर कोतवाली शहर क्षेत्र के ग्राम दारानगर गंज में गंगा नदी के तट पर करीब एक सप्ताह तक मेला लगना है। अमरोहा जिले के तिगरी में भी गंगा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है। जाम से बचने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए डायवर्जन लागू किया गया है। पुलिस ने वाहन चालकों और आम लोगों से तय रास्तों का पालन करने की अपील की है। यातायात पुलिस और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देश मानने को भी कहा है। भारी वाहन इन रास्तों से जाएंगे बिजनौर शहर से दारानगर गंज होते हुए चांदपुर जाने वाले भारी वाहन कृष्णा कॉलेज तिराहे से अम्हेड़ा तिराहा होकर चांदपुर जाएंगे। वापसी भी इसी रास्ते से होगी। चांदपुर से इन जगहों की ओर जाने वाले भारी वाहन चौधरी चरण सिंह चौक से अम्हेड़ा तिराहा होकर बिजनौर और फिर मेरठ जाएंगे।नूरपुर से चांदपुर और नौगावां सादात होकर जाने वाले भारी वाहनों को शहीद तिराहे से बिजनौर होते हुए मेरठ भेजा जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)