मुरादाबाद में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव:पुलिस ने वीडियोग्राफी के बीच डेडबाडी पेड़ से नीचे उतरवाई
मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के अंतर्गत चक्कर की मिलक इलाके में आज सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने परिजनों की मौजूदगी में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस
सुबह करीब 7:00 बजे स्थानीय पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि चक्कर की मिलक स्थित एक टावर के पास एक युवक मृत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइंस पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतक की हुई शिनाख्त
पुलिस और फॉरेंसिक फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान चक्कर की मिलक में टीले वाली मस्जिद के निकट रहने वाले 28 वर्षीय उमर उर्फ पैरट पुत्र शाहिद अख्तर के रूप में हुई है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने परिजनों की उपस्थिति में शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और मृत्यु के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है और मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)