बलिया में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया:ज्ञानपीठिका स्कूल में महिला कल्याण योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी

Nov 18, 2026 - 15:23
0
बलिया में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया:ज्ञानपीठिका स्कूल में महिला कल्याण योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी
बलिया के ज्ञानपीठिका स्कूल में बुधवार को छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण और स्वावलंबन कैंप लगाया गया। यह कार्यक्रम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जीराबस्ती स्थित स्कूल में हुआ। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह के निर्देशन और जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का संचालन हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन (HEW) ने किया। जिला मिशन समन्वयक अंजली सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। अंजली सिंह ने छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने और आत्मविश्वास के साथ मुश्किल हालात का सामना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आत्मरक्षा के अलग-अलग तरीकों की जानकारी भी दी। अंजली सिंह और जेंडर स्पेशलिस्ट निकिता सिंह ने महिला कल्याण विभाग की योजनाओं और उनका लाभ लेने की प्रक्रिया बताई। उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल करने के लिए कहा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बालिकाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और आत्मविश्वासी बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने और समाज में सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। विद्यालय की अध्यापिकाएं और अन्य संबंधित लोग भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User