लखनऊ में सुबह से मौसम साफ:AQI लगातार खराब , धुंध और हल्का कोहरा के साथ तापमान में गिरावट

Nov 18, 2026 - 08:49
0
लखनऊ में सुबह से मौसम साफ:AQI लगातार खराब , धुंध और हल्का कोहरा के साथ तापमान में गिरावट
लखनऊ में सुबह से आसमान में हल्की धुंध छाई हुई है। इसके कारण हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। इसमें पीएम 2.5 का स्तर सबसे अधिक है। शहर का AQI 187 के साथ खराब स्थिति में है। सबसे खराब हालत गोमतीनगर के है 206 AQI के साथ पर्पल जोन में है। अलीगंज , तालकटोरा , कुकरेल , लालबाग और अंबेडकर यूनिवर्सिटी के आसपास AQI 186 है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ में सुबह के समय में धुंध बनी रहेगी। इसके बाद मौसम साफ होगा। दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और 16 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा । जब की अधिकतम आर्द्रता 94 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता 51 फीसदी रही। बर्फीली हवा से बढ़ेगी ठंड, 5 डिग्री तक पारा गिरेगा अब लखनऊ के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब पहुंच जाएगा और ठंड का असर तेजी से बढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, वर्तमान में कश्मीर के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। पहाड़ों पर होने वाली इस बारिश और बर्फबारी के बाद प्रदेश में उत्तरी-पश्चिमी हवाओं सर्द हवा का प्रभाव बढ़ जाएगा। इन्हीं हवाओं के चलते नवंबर के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत यानी 16 नवंबर से पूरे प्रदेश में पारा तेजी से नीचे लुढ़केगा और सुबह-शाम की ठंड में खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User