खिद्दिरपुर में डीह ठाकुर स्थान पर जागरण कार्यक्रम:भोलेनाथ विवाह और राधा-कृष्ण की झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोहा

Nov 09, 2026 - 11:09
0
खिद्दिरपुर में डीह ठाकुर स्थान पर जागरण कार्यक्रम:भोलेनाथ विवाह और राधा-कृष्ण की झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोहा
अयोध्या में खिद्दिरपुर गांव में शनिवार रात डीह ठाकुर के स्थान पर भव्य जागरण एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। देर रात तक पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। जागरण के दौरान भोलेनाथ विवाह, शिव तांडव और राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। धार्मिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस दौरान लोगों ने भगवान शिव और राधा-कृष्ण के जयकारे लगाए। कार्यक्रम की खास बात रही कि आयोजन की जिम्मेदारी छोटे बच्चों ने उत्साह और लगन के साथ संभाली। बच्चों ने व्यवस्थाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। आयोजन में अंशु सिंह, अंकित सिंह, रिंकू सिंह, डॉ. लक्की सिंह, विवेक सिंह, एसपी सिंह, जितेंद्र प्रधान और धीरज मौर्य की प्रमुख भूमिका रही। वहीं सहयोगियों में अमर, रामकुमार, बल्लू, गोली, लाल विजय, परमजीत, सूरज, आशू, राजा अंकित, कृष्णकुमार, बुद्धिराम, समीर, हरिराम, हरिशयन मौर्य, गौतम, ताराचंद्र, सुनील, विकास, राहुल, धीरज, कृष्णा सिंह, नरेंद्र, लक्की सिंह (छोटू) और शुभम सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। आयोजन में क्षेत्रवासियों की भी भागीदारी रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User