दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, मौत:संभल में पति समेत पांच पर केस; बाइक और सोने की चेन मांगने का आरोप

Nov 10, 2026 - 22:10
0
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, मौत:संभल में पति समेत पांच पर केस; बाइक और सोने की चेन मांगने का आरोप
संभल के बहजोई थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट करने और उपचार के दौरान उसकी मौत होने का मामला सामने आया है। मंगलवार शाम करीब 5 बजे मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आठ-नौ महीने पहले हुई थी शादी धनारी थाना क्षेत्र के चनपुरा गांव निवासी जुगेन्द्र पुत्र झम्मन ने अपनी बेटी राधा की शादी करीब आठ-नौ महीने पहले बहजोई थाना क्षेत्र के खजरा खाकम गांव निवासी विशाल पुत्र पप्पू से की थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही विशाल दहेज में मोटरसाइकिल और सोने की चेन की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर राधा को प्रताड़ित किया जाता था। पेट में लात मारने का आरोप तहरीर के मुताबिक, 9 नवंबर शाम करीब चार बजे सिकन्दरपुर गांव में राधा के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि उसके पेट में लात मारी गई, जिससे उसे तेज दर्द होने लगा। इसके बाद पति विशाल उसे खजरा खाकम गांव ले आया। अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम हालत बिगड़ने पर परिजन राधा को पहले प्रेम अस्पताल ले गए। बाद में उसे अचलपुर स्थित ओम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां रात करीब 11:30 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पति समेत पांच लोगों पर मुकदमा बेटी की मौत के बाद जुगेन्द्र ने बहजोई थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने विशाल पुत्र पप्पू, पप्पू पुत्र ऊदल, मालवती पत्नी पप्पू और विकास पुत्र झम्मन, सभी निवासी खजरा खाकम गांव, थाना बहजोई, के अलावा प्रेमपाल पुत्र राजकुमार निवासी सिकन्दरपुर गांव, थाना बबराला को नामजद किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User