अलीगढ़ में कल रहेगा स्थानीय अवकाश:19 अक्टूबर का अवकाश निरस्त होने के बाद बदली तारीख, डीएम ने जारी किया आदेश
जिले में स्थानीय अवकाश की तारीख बदल दी गई है। अब 10 नवंबर (मंगलवार) को जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी कर दिया है। पहले यह स्थानीय अवकाश 19 अक्टूबर को घोषित किया गया था, लेकिन महानवमी पर शासन की ओर से सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के कारण इसकी तारीख बदलनी पड़ी। महानवमी के चलते बदला फैसला दरअसल, जिलाधिकारी की ओर से वर्ष 2026 के लिए घोषित तीन स्थानीय अवकाशों में से एक अवकाश 19 अक्टूबर (सोमवार) को रखा गया था। बाद में शासन ने महानवमी के अवसर पर इसी दिन निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट-1881 के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया। ऐसे में स्थानीय अवकाश की तारीख बदलने की जरूरत पड़ी। बाकी आदेश रहेंगे यथावत डीएम की ओर से 21 अक्टूबर को जारी आदेश में 19 अक्टूबर के स्थान पर 10 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वर्ष 2026 के लिए पहले जारी स्थानीय अवकाश संबंधी आदेश के अन्य सभी प्रावधान पूर्ववत रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)