महाराजपुर थाने में दीपावली का उत्सव:पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को दीं शुभकामनाएं

Nov 09, 2026 - 11:09
0
महाराजपुर थाने में दीपावली का उत्सव:पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को दीं शुभकामनाएं
कानपुर के महाराजपुर में दीपावली का पर्व रविवार रात श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाराजपुर थाने को रंग-बिरंगी आकर्षक लाइटों से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। थाने की सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। थाना परिसर स्थित मंदिर में पुलिसकर्मियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों ने मिलकर आतिशबाजी की, जिससे आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। ड्यूटी की व्यस्तता के बीच पुलिसकर्मियों ने एक साथ त्योहार मनाकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने कहा कि दीपावली प्रकाश, खुशियों और आपसी प्रेम का पर्व है। उन्होंने सभी को मिल-जुलकर त्योहार मनाने और खुशियां बांटने का संदेश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User