कासगंज में नाली में मिला 16 से 20-सप्ताह का भ्रूण:पुलिस आसपास के लोगों से जुटा रही जानकारी, पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी
कासगंज में रेलवे रोड पर आजाद नगर गली के पास बुधवार सुबह नाली में भ्रूण मिलने से इलाके में हलचल मच गई। पुलिस के मुताबिक, भ्रूण करीब 16 से 20 सप्ताह का है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को नाली से बाहर निकलवाया। पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र राजपूत ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 6:08 बजे ROIP के मोबाइल नंबर पर सूचना मिली थी। इसमें नाली में नवजात शिशु का शव पड़े होने की जानकारी दी गई थी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में भ्रूण के अंग आंशिक रूप से विकसित पाए गए। किसने छोड़ा, इसकी जांच में जुटी पुलिस पुलिस को शुरुआती आशंका है कि किसी महिला ने भ्रूण को वहां छोड़ा होगा। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पुलिस आसपास के इलाके में जानकारी जुटा रही है और पता लगाने का प्रयास कर रही है कि भ्रूण किसने और किन परिस्थितियों में वहां छोड़ा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)