विदेशी उत्पादों के बहिष्कार और देशी सामान अपनाने की अपील:व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा- अपनी भाषा, पहनावे और संस्कृति पर गर्व करें

Nov 10, 2026 - 21:54
0
विदेशी उत्पादों के बहिष्कार और देशी सामान अपनाने की अपील:व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा- अपनी भाषा, पहनावे और संस्कृति पर गर्व करें
विदेशी खानपान और पहनावे को श्रेष्ठ मानने की सोच बदलकर देश में बने उत्पादों को प्राथमिकता दें। अपनी भाषा, वेशभूषा और संस्कृति पर गर्व करें। स्वदेशी को अपनाकर ही देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। यह आह्वान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वदेशी व्यापारी मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक संदीप बंसल ने किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और स्वदेशी जागरण मंच के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की जन्म जयंती पर मंगलवार को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर स्वदेशी संकल्प दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान व्यापारियों और स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों ने ठेंगड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित कर स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया। भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा। हमें विदेशी उत्पादों के प्रति आकर्षण छोड़कर भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए। देश की भाषा, पहनावे, खानपान और परंपराओं को सम्मान देना भी स्वदेशी विचार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने बताया कि दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्वदेशी विषय पर गोष्ठियां और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्वदेशी संकल्प सप्ताह 10 से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान लोगों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। सैंकड़ों पदाधिकारी शामिल हुए कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के पूर्वी उत्तर प्रदेश संयोजक अनुपम श्रीवास्तव, व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़, अनुज गौतम, शुभम मौर्या, मुकेश कुमार नाग, पूर्व पार्षद बीना गुप्ता, रमेश शुक्ला, अमरनाथ चौधरी, मुकेश अग्रवाल, मुकेश साहू, असीम चंद्रा, वकील अहमद, विनीत बिसारिया, संदीप सिंह और विनय सिंह सहित सैंकड़ों अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User