सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश:औरैया में प्रभारी मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की
औरैया में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और जिले के प्रभारी राकेश राठौर ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संगठन के प्रति निष्ठा से ही पार्टी आगे बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हित में काम कर रही है। बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर मद्य निषेध परिषद के उपाध्यक्ष बृजेश शुक्ला ने कहा कि कार्यकर्ता लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनें और उनके समाधान के लिए प्रयास करें। जिला प्रभारी दिनेश वाजपेई ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कार्यकर्ताओं से सक्रिय होकर जुटने और मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और पार्टी जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद बैठक का संचालन जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार ने किया। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, राघव मिश्रा, विशाल शुक्ला, मनु राजपूत, भूरे चौबे, इन्द्रपाल पाल, माधव राजपूत, प्रतिमा अवस्थी, मोनू सेंगर, अमरचंद राठौर, आशाराम राजपूत, आदित्य चतुर्वेदी, मंजू चौहान, योगेंद्र कैथवार, स्वदेश पोरवाल, प्रतीक सिंह, विमल दुबे, अशोक दोहरे, रविन्द्रीय शाक्य, देवेंद्र सेंगर, जगमोहन सिंह चौहान, नीता सेंगर, सुमन नायक, कंचन श्रीवास्तव, दीपक कश्यप, सोनू मिश्रा, प्रभाकर सेंगर, सर्वेंद्र भदौरिया, अंकित तिवारी और मन्नू तोमर सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)