दो बाइकों की टक्कर में पति-पत्नी की हालत गंभीर:ललितपुर में ओवरब्रिज के पास हादसा, दोनों गाड़ियों पर सवार 4 घायल

Nov 10, 2026 - 07:18
0
दो बाइकों की टक्कर में पति-पत्नी की हालत गंभीर:ललितपुर में ओवरब्रिज के पास हादसा, दोनों गाड़ियों पर सवार 4 घायल
ललितपुर में सोमवार रात देवगढ़ मार्ग पर ओवरब्रिज के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी समेत चार लोग घायल हो गए। संतोष और उनकी पत्नी वंदना की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गांव से लौटते समय हुआ हादसा कोतवाली सदर क्षेत्र के पिसनारी मोहल्ले के रहने वाले संतोष (39) अपनी पत्नी वंदना (25) और छोटे भाई कल्याण सिंह (30) के साथ दावानी गांव गए थे। सोमवार रात करीब 11 बजे तीनों बाइक से ललितपुर लौट रहे थे। ओवरब्रिज के पास सामने से आई बाइक से टक्कर तीनों जुगपुरा मोहल्ले के पास देवगढ़ मार्ग पर ओवरब्रिज के निकट पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची नेहरू नगर पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। संतोष और उनकी पत्नी वंदना की हालत गंभीर बताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User