आज अखबार नहीं, फर्रुखाबाद की कल की बड़ी खबरें:मिठाई देने गए युवक को गोली मारी, कहासुनी के बाद पीछा कर फायरिंग

Nov 10, 2026 - 07:34
0
आज अखबार नहीं, फर्रुखाबाद की कल की बड़ी खबरें:मिठाई देने गए युवक को गोली मारी, कहासुनी के बाद पीछा कर फायरिंग
आज फर्रुखाबाद में नो न्यूज पेपर डे है। अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप पर फर्रुखाबाद की कल की 3 बड़ी खबरें पढ़िए... 1. मिठाई देने गए युवक को गोली मारी:‘मार डालो, जो होगा देखा जाएगा', कहासुनी के बाद पीछा कर फायरिंग; 4 लोगों पर केस फर्रुखाबाद के खटकपुरा मोहल्ले में दीपावली पर मित्र को मिठाई देने गए अभिषेक सैनी को गोली मार दी गई। गोली उनके पैर में लगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। अभिषेक ने अस्पताल में दिए बयान में बताया कि वह मित्र से मिलने और मिठाई देने खटकपुरा गए थे। रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर आमिर खां से उनकी कहासुनी हुई। दोनों के बीच हाथापाई और धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद आमिर वहां से चला गया। पढ़ें पूरी खबर… 2. बच्चों का रॉकेट मकान की तीसरी मंजिल में घुसा:फर्रुखाबाद में सामान में आग लगी, पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया फर्रुखाबाद के आवास विकास स्थित चौहान वाली गली में सोमवार रात करीब 9 बजे बच्चों का चलाया रॉकेट एक मकान की तीसरी मंजिल में जा घुसा। वहां रखे सामान में आग लग गई। आग संतोष कुमार के मकान में लगी। रॉकेट की चिंगारी से सामान जला और मकान का शीशा टूट गया। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर… 3. फर्रुखाबाद में पटाखे के धमाके से फटा स्टील का बर्तन:9 साल के बच्चे की गर्दन में लगा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम फर्रुखाबाद के कम्पिल थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पटाखे के धमाके से बड़ा हादसा हो गया। स्टील का बर्तन फटने से उसका टुकड़ा नौ साल के बच्चे के गले में जा घुसा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User