दीपावली के दिन 24 घंटे में 31 स्थानों पर आग:कानपुर में फैक्ट्रियों और वाहनों में लगी आग, 11 फायर स्टेशन रहे अलर्ट

Nov 10, 2026 - 07:34
0
दीपावली के दिन 24 घंटे में 31 स्थानों पर आग:कानपुर में फैक्ट्रियों और वाहनों में लगी आग, 11 फायर स्टेशन रहे अलर्ट
कानपुर में दीपावली पर आतिशबाजी के बीच आग लगने की 31 घटनाएं सामने आईं। 8 नंवबर से सुबह 6 बजे से अगले 24 घंटे तक शहर के अलग-अलग इलाकों में मकानों, दुकानों, फैक्ट्रियों, वाहनों और कूड़े के ढेरों में आग लगी। सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई। CFO दीपक शर्मा के नेतृत्व में जिले के सभी 11 अग्निशमन केंद्रों को 24 घंटे अलर्ट पर रखा गया था। दमकलकर्मियों की मुस्तैदी के चलते आग की घटनाओं पर समय रहते काबू पा लिया गया। श्याम नगर की गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग दीपावली की रात चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर में 265-B स्थित गद्दा और तकिया बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। फैक्ट्री में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।इसके अलावा बर्रा-8 स्थित सरदार जी मोबाइल शॉप में आग लगने की सूचना मिली। फजलगंज, नौबस्ता, किदवई नगर और गोविंद नगर समेत कई इलाकों में मकानों, दुकानों और कूड़े के ढेरों में आग लगी। दमकल की टीमों ने सभी जगह पहुंचकर आग बुझाई। DCM, बाइक और कार में भी लगी आग किदवई नगर में साउथ एक्स मॉल के पास DCM में आग लग गई। बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के किदवई नगर बाईपास रोड स्थित बांस वाली गली में बाइक आग की चपेट में आ गई। वहीं, नौबस्ता, महाराजपुर, पनकी और बिठूर समेत कई इलाकों से भी आग लगने की सूचनाएं मिलीं। कुछ स्थानों पर दमकल की टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग बुझा ली थी। हालांकि, अधिकांश घटनाओं में दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कार में फंसे 3 लोगों को सुरक्षित निकाला दमकल विभाग ने आग बुझाने के अलावा रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया। कैंट थाना क्षेत्र के कोयला घाट में कार पलटने से 3 लोग उसमें दब गए थे। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला और एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भिजवाया। वहीं, कल्याणपुर के सिलेंडर चौराहे के पास और घाटमपुर के तरगांव में नाले में गिरी गायों को भी दमकलकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला। 11 फायर स्टेशनों को रखा गया था अलर्ट सीएफओ ने बताया कि दीपक शर्मा ने बताया कि दीपावली पर आग की घटनाओं को देखते हुए सभी 11 अग्निशमन केंद्रों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए थे। अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें लगातार मुस्तैद रहीं। उन्होंने बताया कि 24 घंटे के दौरान कुल 31 अग्निकांड की सूचनाएं मिलीं। सभी जगह त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। दमकल विभाग की तत्परता के चलते किसी भी अग्निकांड में जनहानि नहीं हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User