आज अखबार नहीं, बलिया की कल की बड़ी खबरें:युवक की पीट-पीटकर हत्या, सनातन पांडेय बोले- अखिलेश के राम मंदिर जाने पर बेचैनी क्यों

Nov 10, 2026 - 07:34
0
आज अखबार नहीं, बलिया की कल की बड़ी खबरें:युवक की पीट-पीटकर हत्या, सनातन पांडेय बोले- अखिलेश के राम मंदिर जाने पर बेचैनी क्यों
आज बलिया में नो पेपर डे है। ऐसे में 1 दिन पहले आपके शहर में क्या-कुछ हुआ है, सभी बड़े अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं.... बलिया में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या बलिया में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे 2 लोग गंभीर घायल गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर विनोद (50) को मऊ रेफर किया गया। हालांकि, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सहतवार थाना क्षेत्र के सहतवार कस्बे की है। पढ़ें पूरी खबर... अखिलेश के राम मंदिर जाने पर बेचैनी क्यों, बलिया में सपा सांसद सनातन पांडेय का CM योगी पर पलटवार बलिया से सपा सांसद सनातन पांडेय ने सीएम योगी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नेता जी को ये लोग (भाजपा वाले) 1991 से कोस रहे हैं। 35 साल हो गए, लेकिन आज भी यही कहते हैं कि राम भक्तों पर गोली चलवाई। इसी बात को समझाकर जनता के वोट लूटे गए। ये बातें रविवार को सांसद सनातन पांडेय ने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं। पढ़ें पूरी खबर... बलिया के ददरी मेले में पशु मेला शुरू:नंदीग्राम में दूर-दराज से पशुओं के साथ पहुंचने लगे व्यापारी और पशुपालक बलिया के ददरी मेले के तहत नंदीग्राम में सोमवार से पशु मेला शुरू हो गया। दूर-दराज के इलाकों से पशुपालक और व्यापारी अपने पशुओं के साथ पहुंच रहे हैं। ददरी मेले का पशु मेला अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान रखता है। पढ़ें पूरी खबर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User