बदायूं के मेले में युवक की हत्या, दोस्त घायल:पुलिस की गैरमौजूदगी के बीच हत्या, दोस्त पर जानलेवा हमला; विवाद के चलते गश्त और निगरानी रही कमजोर

Nov 08, 2026 - 07:26
0
बदायूं के मेले में युवक की हत्या, दोस्त घायल:पुलिस की गैरमौजूदगी के बीच हत्या, दोस्त पर जानलेवा हमला; विवाद के चलते गश्त और निगरानी रही कमजोर
बदायूं के दातागंज रामलीला मेले में शुक्रवार रात युवक की हत्या और उसके दोस्त पर जानलेवा हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। शाम होते ही हजारों लोगों की भीड़ जुटने वाले मेले में वारदात के वक्त पुलिस की सक्रिय मौजूदगी नहीं थी। आरोप है कि पुलिस और मेला कमेटी के बीच पिछले चार-पांच दिनों से चल रहे विवाद का असर सुरक्षा इंतजामों पर भी पड़ा। कोतवाल और मेला कमेटी के बीच चल रही थी खींचतान मेले में धार्मिक नाटकों के आयोजन को लेकर पुलिस और मेला कमेटी के बीच विवाद चल रहा था। कमेटी का आरोप है कि कोतवाल ऋषिपाल सिंह ने आयोजन के नाम पर ढाई लाख रुपये मंगवाए थे। शिकायत मिलने पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने मामले की जांच शुरू कराई थी। इसके बाद कमेटी ने चेतावनी दी थी कि कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो मेला उखड़वा दिया जाएगा। विवाद के बीच पुलिस की सक्रियता हुई कम कमेटी और पुलिस के बीच चल रही तनातनी के बाद मेले में पुलिस फोर्स की सक्रियता और गश्त कम होने की बात सामने आई है। शाम को हजारों लोगों की आवाजाही के बावजूद मीना बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में निगरानी के प्रभावी इंतजाम नहीं दिखे। इसी बीच शुक्रवार रात धारदार हथियारों से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद मेले में मची अफरा-तफरी वारदात के बाद मेले में भगदड़ जैसे हालात बन गए। अचानक हुई घटना से लोगों में दहशत फैल गई। दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर वहां से निकलने लगे। कुछ ही देर में मेले का माहौल बदल गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों को भी नहीं पता हत्या की वजह देर रात तक मृतक के परिजन हत्या की वजह नहीं बता सके। उनका कहना था कि पहले उन्हें झगड़े की सूचना मिली थी। इसके बाद जब वे मौके पर पहुंचे तो युवक की हत्या हो चुकी थी। परिवार को यह भी जानकारी नहीं थी कि विवाद किस बात को लेकर हुआ और हमलावर कौन थे। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… रामलीला मेले में दुकानदार ने ग्राहक को मार डाला:बदायूं में खिलौने के रेट को लेकर झगड़ा हुआ, दोस्त की हालत गंभीर बदायूं में रामलीला मेले में दुकानदार ने ग्राहक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बीच-बचाव में दोस्त गंभीर घायल हो गया। दोनों युवक खरीदारी के लिए खिलौने की दुकान पर गए थे। खिलौनों के रेट को लेकर दुकानदार से उनका झगड़ा हो गया। बात बढ़ने पर दुकानदार ने अपने 2 बेटों के साथ मिलकर दोनों युवकों पर हमला कर दिया और भाग गए। वारदात के बाद दहशत में व्यापारी दुकानें बंद कर भाग गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक दातागंज से BJP विधायक राजीव सिंह के ममेरे भाई का बेटा बताया जा रहा। पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User