जालौन में सिपाही का रिश्वत लेते वीडियो:चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के लिए 500 रुपए लेने का आरोप

Nov 10, 2026 - 23:33
0
जालौन में सिपाही का रिश्वत लेते वीडियो:चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के लिए 500 रुपए लेने का आरोप
जालौन के नदीगांव थाने में चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर 500 रुपए की रिश्वत लेने का आरोप एक सिपाही पर लगा है। सिपाही का रुपए लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो थाने के अंदर का बताया जा रहा है। मामला जिला मुख्यालय उरई से करीब 50 किलोमीटर दूर नदीगांव थाने का है। चरित्र प्रमाण पत्र के नाम पर मांगे 500 रुपए यहां तैनात वर्ष 2025 बैच के सिपाही उपेंद्र कुमार पर रिश्वत लेने का आरोप है। अनुज कुमार के नाम से चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया गया था। आरोप है कि प्रमाण पत्र तैयार कराने के एवज में सिपाही ने 500 रुपए की मांग की। इसी दौरान किसी ने रुपए लेते हुए उसका वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने पर शुरू हुई कार्रवाई थाने के अंदर सिपाही का रुपए लेते हुए वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मामला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कोंच सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि संबंधित सिपाही के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User