ग्रेटर बरेली के दो सेक्टरों को रेरा की मंजूरी:दो साल से अटके प्लॉटों का रास्ता साफ, सेक्टर-5 और सेक्टर-8 में विकास और आवंटन आगे बढ़ेगा

Nov 10, 2026 - 22:26
0
ग्रेटर बरेली के दो सेक्टरों को रेरा की मंजूरी:दो साल से अटके प्लॉटों का रास्ता साफ, सेक्टर-5 और सेक्टर-8 में विकास और आवंटन आगे बढ़ेगा
बरेली में ग्रेटर बरेली की दो आवासीय परियोजनाओं में प्लॉट खरीदने का रास्ता साफ हो गया है। रेरा ने सेक्टर-5 और सेक्टर-8 को मंजूरी दी है। अब इनका विकास और आवंटन नियमों के मुताबिक आगे बढ़ सकेगा। बीडीए की इन परियोजनाओं का पंजीकरण करीब दो साल से लंबित था। बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने पदभार संभालने के बाद चार महीने में पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कराई। दोनों परियोजनाएं अब रेरा के दायरे में रहेंगी। बीडीए को स्वीकृत नक्शे, विकास कार्यों की गुणवत्ता और तय समयसीमा का पालन करना होगा। परियोजनाओं की वित्तीय जवाबदेही भी तय रहेगी। इससे ग्रेटर बरेली में जमीन खरीदकर निवेश या घर बनाने की योजना बना रहे लोगों के हितों की सुरक्षा होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User