परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख 11 नवंबर तक बढ़ी:पूर्वांचल विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 20 नवंबर से प्रस्तावित
जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों के छात्रों को सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है। माइनर विषय को लेकर भी छात्र दुविधा में हैं।
विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 20 नवंबर से प्रस्तावित हैं। फॉर्म नहीं भर पाने के कारण प्रशासन ने आवेदन की तारीख तीन बार बढ़ाई है।
पहले परीक्षा आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर थी। समर्थ पोर्टल पर आवेदन नहीं हो पाने के कारण तारीख बढ़ाकर 11 नवंबर कर दी गई।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि छात्रों की सुविधा को देखते हुए परीक्षा आवेदन की तारीख बढ़ाई गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)