गोमतीनगर जैन मंदिर में मनाया गया महावीर का मोक्ष कल्याणक:पूजा, अभिषेक और निर्वाण लाडू अर्पण हुआ; भक्तों ने त्याग के संदेश को याद किया
लखनऊ के गोमतीनगर जैन मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का मोक्ष कल्याणक (निर्वाण महोत्सव) श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक और निर्वाण लाडू अर्पण का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के चरणों में नमन कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। भगवान महावीर का अभिषेक हुआ मंदिर के मंत्री आलोक जैन ने बताया कि अमावस्या की पूर्व बेला में भगवान महावीर को मोक्ष यानी निर्वाण की प्राप्ति हुई थी। इसी स्मृति में जैन समाज हर वर्ष मोक्ष कल्याणक मनाता है। कार्यक्रम में भगवान महावीर का अभिषेक किया गया। इसके बाद महिलाओं की ओर से तैयार किए गए सुंदर निर्वाण लाडू अर्पित किए गए। पूजन कुमारी वैभवी ने भक्ति भाव से संपन्न कराया। मुख्य शांतिधारा का सौभाग्य संदीप-मीता जैन और डॉ. सारांश जैन परिवार को मिला। वहीं, मुख्य निर्वाण लाडू अदिति-अभिषेक जैन परिवार की ओर से चढ़ाया गया। भक्ति में शामिल हुए श्रद्धालु महोत्सव में महिला मंडल की सदस्य अनीता, दीपाली, दीपिका, अर्चना, जूली, रश्मि, मोना, वैशाली और पिंकी सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर अध्यक्ष प्रदीप जैन, मंत्री आलोक जैन, संदीप, विनय कपूर, सुकांत, निकान्त, अमित, राकेश, रचित और दीपक सहित समाज के लोगों ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। मंदिर परिसर में पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और त्याग के संदेश को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)