अनुमति नहीं मिलने पर शौर्य सम्मान कार्यक्रम रद्द:रामपुर में प्रशासन ने रात में हटवाया टेंट, युवाओं में नाराजगी
भारत-चीन युद्ध में 18 नवंबर 1962 को देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए 114 भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए रामपुर में आयोजित होने वाला शौर्य सम्मान कार्यक्रम इस बार प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने के कारण रद्द हो गया। कार्यक्रम आज थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रायपुर गांव में होना था। प्रशासन ने मंगलवार की रात्रि टेंट हटा दिया। पिछले दो वर्षों से रामपुर के युवा इस दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को नमन करते आ रहे थे। कार्यक्रम में श्रद्धांजलि सभा के साथ फ्लैग मार्च निकालकर वीर सैनिकों के बलिदान की गाथा लोगों तक पहुंचाई जाती थी। इस बार भी आयोजकों ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली थीं। टेंट लगाया जा चुका था और शहर में जगह-जगह होर्डिंग्स भी लगाए गए थे। लेकिन मंगलवार रात स्थानीय प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं होने का हवाला देते हुए टेंट आदि हटवा दिया। साथ ही होर्डिंग्स भी उतरवा दिए गए। इसके बाद कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। इस कार्रवाई से आयोजन से जुड़े युवाओं में नाराजगी है। सुनील यादव ने बुधवार की सुबह दस बजे कहा कि तमाम राजनीतिक कार्यक्रमों और बड़ी-बड़ी जनसभाओं की अनुमति मिल जाती है, लेकिन देश के शहीदों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को अनुमति नहीं मिलना कई सवाल खड़े करता है। पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत उन्होंने बताया कि बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराएंगे। उनका सवाल है कि क्या अब देश के वीर सपूतों के बलिदान को याद करने के लिए भी प्रशासन से अनुमति नहीं मिल पाएगी वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि पिछले दो वर्षों में भी इस कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इसी आधार पर इस बार भी अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि यदि कार्यक्रम परंपरागत तरीके से अनुमति लेकर आयोजित किया जाता तो उसे कराया जाता। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि पिछले दो वर्षों में भी इस कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इसी आधार पर इस बार भी अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि यदि कार्यक्रम परंपरागत तरीके से अनुमति लेकर आयोजित किया जाता तो उसे कराया जाता।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)