'वाराणसी में जो जनता की प्रायरटी वो मेरी':नवनियुक्त मंडलायुक्त बोले - इस बार काशी की देव दीपावली होगी स्पेशल

Nov 18, 2026 - 13:12
0
'वाराणसी में जो जनता की प्रायरटी वो मेरी':नवनियुक्त मंडलायुक्त बोले - इस बार काशी की देव दीपावली होगी स्पेशल
'काशी में जो जनता का प्रायोरिटी (priority) मेरा प्रायोरिटी रहेगा। आम जनता के जो सुविधा है मूलभूत; उस सुविधा बढ़ाने से लेकर उनका विकास का जो अपेक्षा है सरकार के ऊपर, वह निश्चित रूप से हम प्रयास करते हुए उसको पूरा कराने के लिए हम कर्तव्यबद्ध हैं। इस बार काशी में जो देव दीपावली होगी वह स्पेशल होगी।' ये कहना है वाराणसी नवनियुक्त मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन का; वाराणसी में कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने प्रेस मीट में कहीं। उन्होंने कहा वाराणसी में सरकार का बहुत सारे परियोजना इस समय में चल रही है। उन सबको भी हम समय रहते पूरा करेंगे। जल्द ही उतरेगा धरातल पर काम मंडलायुक्त ने कहा - वाराणसी में स्टेडियम का निर्माण हो, रोपवे कार्य हो या एयरपोर्ट का एक्सपेंशन हो और रिंग रोड बहुत सारी परियोजना चल रही है। जल्दी उसको धरातल पर उतारेंगे । जल्दी सबका लोकार्पण करा लेंगे। और साथ-साथ जो बनारस है। यहां पूर्वांचल का राजधानी के रूप से उभरते हुए बहुत सारे सेवा देती है। यहां केवल उत्तर प्रदेश के ही नहीं आसपास के और भी राज्य के लोग यहां आते हैं। श्रद्धालु लोग हजारों-लाखों संख्या में आते हैं। और उनको एक अच्छे शहर के रूप से एक अनुभव लेकर जाने के लिए हम जो प्रयास करना है वह करेंगे। बेहतर होगी सफाई व्यवस्था मंडलायुक्त ने कहा - काशी में सफाई व्यवस्था को लेकर भी हम प्लान करेंगे और नगर निगम के साथ आज बैठक होगी। हमे हर क्षेत्र यानी सफाई का व्यवस्था बेहतर कराना हो और घाट का सफाई । और यहां आने-जाने की व्यवस्था और यहां हेल्थ सुविधा और पढ़ाई का सुविधा, बाकी सुविधा हो। उसपर काम करना है। निश्चित रूप से जो बनारस पहले था, उससे और बेहतर करते हुए। उभरते हुए, बेहतर शहर के रूप से सामने लाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User