ट्रस्ट अध्यक्ष को बंधक बनाकर 2.08 करोड़ का लेनदेन:हरदोई में बैंक प्रबंधक समेत 8 नामजद और 8 अज्ञात पर केस
हरदोई जनपद में बड़ा फर्जी बाद सामने आया है।दावा है महाराजा सल्हीय पासी ट्रस्ट के अध्यक्ष रामबाबू को आर्थिक मदद का झांसा देकर फर्रुखाबाद ले जाया गया और वहाँ होटल में बंधक बनाकर तमंचे की नोक पर ब्लैंक चेकों पर हस्ताक्षर करा लिए गए। इस दौरान ट्रस्ट के खाते से 2,08,64,242 रुपये का लेन-देन हुआ। पीड़ित के मोबाइल, सिम और चेकबुक छीनकर ब्लैकमेलिंग वीडियो भी बनाया गया। जान बचाकर भागे पीड़ित ने पुलिस कार्रवाई न होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले में नागेश, अर्जन, अभिराज, राज, रिशु, सत्यम, नवीन, बैंक प्रबंधक और 8 अज्ञात समेत कुल 16 आरोपियों पर मंगलवार की देर शाम 6:37 पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आर्थिक सहायता का झांसा बताया गया कि ट्रस्ट के अध्यक्ष रामबाबू का खाता बैंक ऑफ इंडिया शाखा खजुरहरा में है। 7 सितंबर 2026 को आरोपी नागेश, अर्जन और अभिराज ने आर्थिक सहायता का झांसा देकर उन्हें बुलाया। इसके बाद राज, रिशु और अन्य लोगों के साथ अर्टिगा कार से उन्हें फर्रुखाबाद ले जाया गया, जहां रास्ते में एक वकील और नवीन मिले। फतेहगढ़ के महाराजा होटल में रात के समय तीन तमंचाधारी सहित अन्य लोग पहुंचे। बैंक वेरिफिकेशन के नाम पर प्रार्थी का मोबाइल, सिम और चेकबुक छीन ली गई, कनपटी पर तमंचा रखकर तीन खाली चेकों पर साइन कराए गए और नेट बैंकिंग पासवर्ड ले लिया गया। जान से मारने की धमकी दी गई साथ ही पैनकार्ड और चेकबुक के साथ वीडियो बनवाकर जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान खाते में 2,08,64,242 रुपये क्रेडिट व डेबिट किए गए। 18 सितंबर 2026 को पीड़ित होटल से भाग निकला। आरोपी नवीन ने बस अड्डे तक पीछा किया, लेकिन रोडवेज बस में यात्रियों की मदद से प्रार्थी की जान बची। इस बीच आरोपियों ने घर पर झूठी फोन कॉल भी करवाईं। हरदोई लौटकर पीड़ित ने बैंक खाता बंद कराया और साइबर थाना, सुरसा, कोतवाली शहर व उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मामले की गहनता से जांच शुरू अंततः प्रार्थी ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय हरदोई की अदालत में धारा 173(4) बीएनएसएस के तहत प्रार्थना पत्र दिया। साइबर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्जकर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)