बेटी को स्कूल छोड़कर लौट रहे पिता की मौत:फर्रुखाबाद में बाइक ने स्कूटी में मारी टक्कर, हाईवे पर हुआ हादसा
फर्रुखाबाद में बेटी को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे पंकज सोमवंशी (33) की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब 8 बजे इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर राजेपुर थाना क्षेत्र के जमापुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर उन्हें लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटी को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे बदनपुर गांव निवासी पंकज की 8 साल की बेटी आकृति कक्षा 3 में पढ़ती है। वह जमापुर मोड़ के पास स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ती है। बुधवार सुबह करीब 8 बजे पंकज बेटी को स्कूटी से स्कूल छोड़ने गए थे। उसे स्कूल छोड़ने के बाद वह हाईवे पार कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सड़क पर गिरे बाइक की टक्कर से पंकज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक भी गिर गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव मोर्चरी में रखवाकर थाना पुलिस को सूचना दी। मोबाइल की दुकान चलाते थे पंकज पंकज गांव में मोबाइल की दुकान चलाते थे। उनके पिता समरपाल सिंह सोमवंशी खेती करते हैं। पंकज दो भाइयों में बड़े थे। उनके छोटे भाई का नाम प्रशांत है। परिवार में पत्नी आरजू, बेटी आकृति और बेटा शिवांश हैं। उनकी मां का नाम लक्ष्मी देवी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)