शामली में महापंचायत के बाद धमकी:आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल; जहानपुरा आने की कही बात, सीओ बोले- जांच कर कार्रवाई करेंगे

Nov 18, 2026 - 16:12
0
शामली में महापंचायत के बाद धमकी:आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल; जहानपुरा आने की कही बात, सीओ बोले- जांच कर कार्रवाई करेंगे
शामली के कैराना क्षेत्र में ऊंचागांव में हुई महापंचायत के बाद सोशल मीडिया पर दो युवकों का वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के सहारनपुर जिला अध्यक्ष रोहित प्रधान को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। दोनों युवक उन्हें जहानपुरा आने की चुनौती भी दे रहे हैं। बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे सामने आए एक मिनट एक सेकंड के वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस ने मामले की जांच कराने की बात कही है। वीडियो में रोहित प्रधान पर लगाए आरोप वायरल वीडियो में दोनों युवक रोहित प्रधान पर ऊंचागांव आकर गाली देने और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे हैं। एक युवक जहानपुरा आने की चुनौती देते हुए कहता है कि यदि वह वहां से बचकर चले गए तो उसके मुंह पर थूक देना। वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है। 15 नवंबर को हुई थी हिंदू महापंचायत गौरतलब है कि रविवार 15 नवंबर को कैराना क्षेत्र के ऊंचागांव स्थित शिव मंदिर में अपहृत किशोरी की बरामदगी और कथित धर्मांतरण के मामले को लेकर हिंदू महापंचायत हुई थी। चार नवंबर को गांव की एक किशोरी को हरियाणा के यमुनानगर ले जाने का मामला सामने आया था। इसको लेकर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने किशोरी को परिजनों के सुपुर्द करने और मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई थी। पंचायत में पुलिस को कार्रवाई के लिए समय भी दिया गया था। पुलिस कराएगी वायरल वीडियो की जांच महापंचायत के बाद सामने आए वीडियो से क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर नजर रखे हुए है। सीओ हेमंत कुमार ने बताया कि वीडियो के मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User