सीतापुर में खड़ी बस में लगी भीषण आग, VIDEO:दिवाली के रॉकेट पटाखे से हादसे की आशंका, दमकल कर्मियों ने काबू पाया

Nov 10, 2026 - 08:41
0
सीतापुर में खड़ी बस में लगी भीषण आग, VIDEO:दिवाली के रॉकेट पटाखे से हादसे की आशंका, दमकल कर्मियों ने काबू पाया
सीतापुर के शहर कोतवाली इलाके में सोमवार की रात करीब 10:30 बजे शहर के प्राइवेट चित्रा बस स्टैंड पर खड़ी एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में बस धू-धूकर जलने लगी और पूरी तरह जलकर तबाह हो गई। बस में आग लगने से बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि आग आसपास खड़ी अन्य बसों तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे की वजह दिवाली पर जलाए गए पटाखे से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली के पीछे स्थित प्राइवेट बस स्टैंड पर कई प्राइवेट बसे खड़ी थी। आशंका है कि इसी दौरान रॉकेट के पटाखे से निकली चिंगारी बस तक पहुंच गई, जिससे उसमें आग लग गई। शुरुआत में आग को बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस से उठता धुआं और आग की ऊंची लपटें देखकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। आग की चपेट में आने से आसपास खड़ी अन्य बसें बाल-बाल बच गईं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस बस के नंबर के आधार पर उसके वाहन स्वामी और चालक की पहचान करने में जुटी है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस आग लगने की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User