भैयादूज पर 330 बसें अतिरिक्त फेरों के साथ चलेंगी:सहारनपुर से छठ पर बिहार के लिए दो स्पेशल ट्रेनें, सहरसा और कटिहार के लिए भी मिली अतिरिक्त रेल सुविधा

Nov 10, 2026 - 08:23
0
भैयादूज पर 330 बसें अतिरिक्त फेरों के साथ चलेंगी:सहारनपुर से छठ पर बिहार के लिए दो स्पेशल ट्रेनें, सहरसा और कटिहार के लिए भी मिली अतिरिक्त रेल सुविधा
सहारनपुर में भैयादूज पर भाइयों को बहनों के घर पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए परिवहन निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। त्योहार पर चार डिपो की 330 बसें अतिरिक्त फेरों के साथ चलाई जाएंगी। पहले से चल रहा अतिरिक्त बसों का संचालन भी जारी रहेगा। त्योहार के दौरान जिले से 700 से अधिक बसें संचालित की जा रही हैं। वहीं, रेलवे ने भी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। सहारनपुर से होकर 19 स्पेशल ट्रेनें गुजर रही हैं। इनसे नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग से यात्रियों को राहत मिल रही है। छठ पूजा पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए सोमवार को दो और विशेष ट्रेनें चलाई गईं। इनमें एक सहरसा और दूसरी कटिहार तक जाएगी। दिल्ली, हरिद्वार और देहरादून रूट पर ज्यादा बसें परिवहन निगम ने त्योहार पर यात्रियों की संख्या बढ़ने को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसें लगाई हैं। दिल्ली-हरिद्वार मार्ग पर 65 और दिल्ली-देहरादून मार्ग पर 50 बसें चलाई जा रही हैं। सहारनपुर-देहरादून और सहारनपुर-हरिद्वार मार्ग पर 40-40 बसें संचालित हो रही हैं। इसके अलावा हरिद्वार-मुजफ्फरनगर-लखनऊ मार्ग पर 20, सहारनपुर-आगरा मार्ग पर 20 और दिल्ली-लोनी मोड़-सहारनपुर मार्ग पर 35 बसें अतिरिक्त फेरों के साथ चल रही हैं। भैयादूज पर दिल्ली-लोनी मोड़-सहारनपुर मार्ग की बसें बागपत और शामली तक भी जाएंगी। वहीं, मुजफ्फरनगर-शामली-लोनी मोड़-दिल्ली मार्ग पर 10 बसें अतिरिक्त फेरों के साथ चलाई जा रही हैं। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए बसों का संचालन लगातार जारी रहेगा। कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं, ताकि बसों की कमी न हो और यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। त्योहार पर रेलवे ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। सहारनपुर से होकर 19 स्पेशल ट्रेनें गुजर रही हैं। ये ट्रेनें पंजाब और हरियाणा से चलकर लखनऊ, वाराणसी, बिहार और पश्चिम बंगाल तक जा रही हैं। नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग होने के कारण यात्रियों को इन ट्रेनों से सफर का अतिरिक्त विकल्प मिल रहा है। अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इससे नियमित ट्रेनों पर दबाव कम करने में मदद मिल रही है। छठ पर सहरसा और कटिहार के लिए विशेष ट्रेनें छठ पूजा पर बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सोमवार को दो विशेष ट्रेनें चलाई गईं। पहली ट्रेन 04568 सरहिंद-सहरसा अनारक्षित स्पेशल सरहिंद से रवाना हुई। यह राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी और सहारनपुर होते हुए सहरसा पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन 04570 चंडीगढ़-कटिहार स्पेशल सोमवार रात 11 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई। यह यमुनानगर-जगाधरी और सहारनपुर होते हुए कटिहार पहुंचेगी। इन दोनों ट्रेनों से बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User