पैतृक गांव पहुंचे भाजपा के अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष:अम्बेडकरनगर में सैकड़ों लोगों ने बताईं समस्याएं

Nov 10, 2026 - 08:57
0
पैतृक गांव पहुंचे भाजपा के अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष:अम्बेडकरनगर में सैकड़ों लोगों ने बताईं समस्याएं
अम्बेडकरनगर में भाजपा के अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने नौ नवंबर को अपने पैतृक गांव दुबाने का पूरा पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे। सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत कर अपनी समस्याओं और स्थानीय जरूरतों से अवगत कराया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और समर्थकों ने अवधेश द्विवेदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने लोगों के बीच बैठकर उनकी बातें सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, नाली, आवास सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं को उनके सामने रखा। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया। अपने पैतृक गांव में अवधेश द्विवेदी की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लंबे समय बाद गांव में भाजपा के इतने बड़े संगठनात्मक पद पर पहुंचे व्यक्ति के साथ सीधा संवाद होने से लोगों ने भी खुलकर अपनी बात रखी। इस दौरान युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने भी उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं। अवधेश द्विवेदी ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहाकि गांव और क्षेत्र के लोगों से उनका पुराना जुड़ाव है। समाधान के लिए प्रयास करना प्राथमिकता लोगों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User