प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ा:चित्रकूट में दोनों की शादी कराई, लंबे समय से चल रहा था अफेयर
चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के रगौली गांव में सोमवार को प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। बाद में दोनों की शादी करा दी गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, रगौली गांव की रीता, संगमलाल निषाद की बेटी हैं। उनका सुहेल बराछी निवासी मनोज निषाद से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को मनोज उनसे मिलने गांव पहुंचा था। युवती के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मनोज को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। परिजनों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई। शादी किन परिस्थितियों में और किसकी सहमति से हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने वीडियो बनाया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। राजापुर थाना प्रभारी नरेश प्रजापति ने बताया कि थाने में अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)