संभल में छाया घना कोहरा, पारा घटा:विजिबिलिटी घटकर 150 मीटर बची, AQI 248 पहुंचा
संभल में गंगा किनारे के हाईवे पर मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और विजिबिलिटी 150 मीटर दर्ज की गई। ठंडी हवाएं 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। सुबह 7 बजे तक कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। पिछले 20 दिन से सुबह-शाम ठंडक और दिन में धूप के बाद गर्मी का मौसम बना हुआ है। गोवर्धन पर्व के दूसरे दिन भी AQI 248 दर्ज किया गया, जो पर्पल जोन में रहा। मंगलवार सुबह 8 बजे संभल जिले का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस था। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। शाम को तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट के साथ इसके 25 डिग्री सेल्सियस रहने की बात कही गई है। सूरज निकलने के बाद गंगा किनारे की गुन्नौर तहसील के इलाकों में कोहरा छंटने लगा। संभल शहर में सुबह की सैर पर निकले लोगों को कोहरे से राहत मिली, जबकि ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया रहा। चंदौसी में सुबह की सैर पर निकले लोगों को रोज की तरह घोड़े दिखे। अक्टूबर के आखिर में हुई बारिश के बाद गंगा स्नान से पहले ठंडक बढ़ गई। दीपावली पर आतिशबाजी के बाद हवा की स्थिति बदली है। जिला संयुक्त चिकित्सालय संभल की ओपीडी में रोज 1,000 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। इन मरीजों की 7,500 से अधिक ब्लड जांच हो रही हैं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी ने बताया कि खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रोज 300 से अधिक नए मरीज आ रहे हैं। सभासद गौहर खां ने कहा कि पिछले 25 दिन से मौसम में काफी बदलाव आया है। उनके मुताबिक, ऐसी ठंडक गंगा स्नान के बाद देखने को मिलती थी। इस साल ज्यादा बारिश के कारण ठंडक जल्दी आ गई। इनपुट के अनुसार, संभल जिले में इस साल 102 प्रतिशत से अधिक बारिश हुई है। 1 जून से 31 अक्टूबर तक 1,330.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में 696.4 मिलीमीटर बारिश होनी थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)