थार की टक्कर से बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत:कन्नौज में रात करीब 1 बजे हादसा, तीनों एक ही गांव के थे
कन्नौज में सोमवार की देर रात करीब 1 बजे थार ने बाइक सवार 3 दोस्तों को रौंद दिया। तीनों को रात में थाना पुलिस तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसा इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ है। मृतकों में मनीष कुमार (28) पुत्र शशिकांत, वेद प्रकाश (40) पुत्र तुलाराम और विजय (35) पुत्र सुभाष चन्द्र शामिल है। ये तीनों लोग इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव के निवासी है। बीती रात एक ही बाइक पर सवार होकर तीनों इंदरगढ़ कस्बे के पटेल नगर तिराहा जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कचाटीपुर गांव स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार थार गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)