मॉडल श्रद्धा जेल में सुबह-शाम कर रही पूजा:अन्य कैदियों से बातचीत शुरू की, अब तक परिवार से कोई मिलने नहीं आया

Nov 10, 2026 - 08:07
0
मॉडल श्रद्धा जेल में सुबह-शाम कर रही पूजा:अन्य कैदियों से बातचीत शुरू की, अब तक परिवार से कोई मिलने नहीं आया
लखनऊ के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में जेल में बंद आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे योग और अध्यात्म के सहारे दिन गुजार रही है। सुबह-शाम योग और पूजा-पाठ करना उसकी दिनचर्या में शामिल है। दिन का बाकी समय वह अपनी बहन रश्मि और बैरक की अन्य महिला बंदियों से बातचीत करती है। ये बदलाव रिमांड बढ़ने के बाद से देखा जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद से अब तक उससे मिलने परिवार का कोई सदस्य या परिचित नहीं पहुंचा है। उसकी अब तक सिर्फ दो बार वकील से मुलाकात हुई है। 22 अक्टूबर को तीनों आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया था। जेल सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा और रश्मि से मिलने अब तक उनके पिता, भाई या परिवार का कोई अन्य सदस्य नहीं आया है। जबकि तीनों बंदियों ने जेल प्रशासन को मुलाकात के लिए अपने परिजनों के नाम दिए हैं। देखिए 3 तस्वीरें… बहन के साथ ही रहती है श्रद्धा जेल सूत्रों के अनुसार, श्रद्धा ने जेल में अपनी दिनचर्या सामान्य रखी है। वह सुबह और शाम योग करने के साथ पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताती है। दिन में बैरक की अन्य महिला बंदियों से बातचीत करती है। उसकी बहन रश्मि भी उसके साथ ही रहती है। प्रभारी वरिष्ठ जेल अधीक्षक ऋत्विक प्रियदर्शी ने बताया कि श्रद्धा, रश्मि और चालक तनवीर को अन्य बंदियों की तरह ही रखा गया है। तीनों जेल के निर्धारित नियमों के अनुसार सामान्य दिनचर्या बिता रहे हैं। जेल में बेचैन होकर घूमती रहीं दोनों बहनें… जेल पहुंचने के 24 घंटे तक श्रद्धा और रश्मि ने किसी से कोई बातचीत नहीं की थी। हालांकि, निगरानी के लिए लगाई गई डिप्टी जेलर से कुछ न कुछ पूछती रही। दोनों बहनें को 40-45 महिला कैदियों वाली बैरक में रखा गया था। अचानक से लग्जरी लाइफ छीन जाने से दोनों काफी परेशान हैं। बैरक में इधर-उधर घूमती रहती थी। हालांकि समय के साथ दोनों में परिवर्तन देखने को मिला। जेल से बाहर आने की उम्मीद खत्म होने के बाद दोनों अन्य कैदियों के साथ समय बीताने लगी। अब उनसे बातचीत करने लगी हैं। श्रद्धा के फॉलोअर बढ़े, फॉलोइंग घटी श्रद्धा दुबे का शिवा शर्मा केस में नाम आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा श्रद्धा की सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम आईडी की रही। ओपन प्रोफाइल रखकर श्रद्धा अपनी हर अपडेट उस पर डालती थी। इंस्ट्राग्राम पर श्रद्धा दुबे के फॉलोअर गेम की भी चर्चा है। घटना के बाद जहां श्रद्धा के फॉलोअर्स 1.41 लाख से बढ़कर 1.44 लाख हो गए हैं। इस दौरान फॉलोइंग यानी जिसे श्रद्धा फॉलो करती थी, वह घट गए हैं। पहले श्रद्धा 421 लोगों को फॉलो करती थी, जो अब घटकर 404 रह गए हैं। दावा किया जा रहा है कि घटनाक्रम के बाद श्रद्धा के अकाउंट से या तो वीवीआईपी प्रोफाइल्स को ब्लॉक किया गया है या फिर श्रद्धा ने उन्हें अन फॉलो किया है। अब पढ़िए पूरा मामला क्या है… 9 अक्टूबर को हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा पिछले 4 महीने से श्रद्धा के साथ लिव-इन में रह रहा था। घटना के बाद उसकी बॉडी पर सिर्फ अंडरवियर था। चेहरे पर लिपस्टिक लगी हुई थी। शरीर पर कई जगह सिगरेट से जलाने के निशान भी मिले थे। शिवा की मां रंजना शर्मा ने उसकी मौत के मामले में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि श्रद्धा ने ही शिवा को चौथी मंजिल से धक्का दिया था। तीनों आरोपी इस समय लखनऊ जेल में बंद है। …………………….. संबंधित खबर पढ़िए- शिवा शर्मा हत्याकांड में एक महीने बाद ठप पड़ी जांच:मॉडल श्रद्धा के मददगार आमिर को भी नहीं तलाश पाई पुलिस, सीन रिक्रिएशन का भी इंतजार लखनऊ में शिवा शर्मा हत्याकांड में 9 नवंबर को 1 महीने पूरे हो चुके हैं। मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश तीनों जेल में हैं। फरारी के दौरान इनकी मदद करने वाले आमिर को पुलिस अभी तक नहीं तलाश पाई है। श्रद्धा का नेपाल में गायब किया मोबाइल भी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। इस बीच सीन रिक्रिएशन का इंतजार फिलहाल बना हुआ है। पढ़िए पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User