बागपत में हवा खराब, AQI 300 के पार पहुंचा:अस्पतालों में मरीज बढ़े, मास्क पहनने, जरूरत पर ही घर से निकलने की सलाह

Nov 10, 2026 - 08:41
0
बागपत में हवा खराब, AQI 300 के पार पहुंचा:अस्पतालों में मरीज बढ़े, मास्क पहनने, जरूरत पर ही घर से निकलने की सलाह
बागपत में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार पहुंच गया। दिन में गर्मी और सुबह-शाम व रात में ठंड के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो रही हैं। बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है। दिन का तापमान 29 डिग्री और रात का तापमान 17 डिग्री तक पहुंच रहा है। बागपत जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। दीपावली पर आतिशबाजी के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक में बढ़ोतरी नहीं हुई है। हालांकि, सूचकांक 300 के पार रहने से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। फिलहाल बागपत में हल्की धूप है और मौसम साफ है। कुछ जगहों पर हल्की धुंध है, लेकिन वाहन चालकों को परेशानी नहीं हो रही। मौसम सामान्य बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलने और मास्क पहनने की अपील की है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने की सलाह दी गई है। लोग इस सलाह का पालन कर रहे हैं। प्रशासन प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए कदम उठा रहा है। लोगों ने भी सहयोग का भरोसा दिया है। सीएमएस डॉक्टर अनुराग वार्ष्णेय ने बताया कि दिवाली के मौके पर अक्सर प्रदूषण बढ़ता है। मौसम बदलने से भी मरीजों की संख्या बढ़ती है। उन्होंने लोगों से सेहत का ध्यान रखने, पौष्टिक भोजन करने और परेशानी होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने की अपील की। उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को लेकर सतर्क रहने को कहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User