मिर्जापुर में आज अखबार नहीं, पढ़ें कल की बड़ी खबरें:पटाखा फोड़ने को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Nov 10, 2026 - 08:07
0
मिर्जापुर में आज अखबार नहीं, पढ़ें कल की बड़ी खबरें:पटाखा फोड़ने को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
मिर्जापुर में आज नो न्यूज पेपर डे है। अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप पर मिर्जापुर की कल की 3 बड़ी खबरें पढ़िए... 1. पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे: एक घायल, ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-135 पर जाम लगाया पड़री थाना क्षेत्र के उमरिया गांव में दीपावली के दौरान पटाखा फोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते सोमवार को सायंकाल करीब 4 बजे हिंसक झड़प में बदल गया। गांव के दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों ओर से बड़ी संख्या में लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… 2. शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: 3 जून को दर्ज हुई थी एफआईआर, भेजा जेल मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान अजय कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी गोठौरा, थाना अदलहाट के रूप में हुई है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पढ़ें पूरी खबर… 3. पटाखे को लेकर झगड़े के बाद हाईवे जाम: उमरिया गांव में दो पक्षों में मारपीट; पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया मिर्जापुर के उमरिया गांव में पटाखे को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ। सोमवार शाम एक पक्ष ने घायल के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की कतार लग गई। यह मामला पड़री थाना क्षेत्र की उमरिया हरिजन बस्ती का है। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User