सिद्धार्थनगर में घर से निकली किशोरी का नहीं मिला सुराग:युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पिता की शिकायत पर केस दर्ज

Nov 18, 2026 - 09:05
0
सिद्धार्थनगर में घर से निकली किशोरी का नहीं मिला सुराग:युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पिता की शिकायत पर केस दर्ज
सिद्धार्थनगर जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने गांव के युवक निजामुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी के पिता शिवपूजन वर्मा ने आरोप लगाया कि युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने 17 नवंबर को शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। शिवपूजन वर्मा के मुताबिक, उनकी 16 वर्षीय बेटी निशा 16 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में उन्हें पता चला कि गांव का निजामुद्दीन पुत्र रफीक कथित तौर पर किशोरी को अपने साथ ले गया है। पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ केस बेटी का पता नहीं चलने पर पिता ने चिल्हिया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने चिल्हिया गांव निवासी निजामुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उपनिरीक्षक को सौंपी गई जांच पुलिस ने मामले की जांच उपनिरीक्षक शारदा प्रसाद को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User