मेरठ में ईंट पत्थर से मारपीट का वीडियो वायरल:मामूली विवाद पर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, गली में जमकर पथराव
मेरठ में मारपीट का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिय पर वायरल हो रहा है। वीडियो नौचंदी थानाक्षेत्र के ढवाई नगर का बताया जा रहा है। जहां दो पक्षों में मामूली विवाद में आपस में ईंट पत्थर तक चल गए।
आसपास खड़े लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। पुलिस वीडियो के आधार पर घटना की जांच में लगी हुई है।
एक दूसरे पर पत्थर बरसाते रहे नौचंदी थाना क्षेत्र के ढवाई नगर में मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। गली नंबर-16 में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाते रहे। पहले कहासुनी हुई फिर बढ़ा झगड़ा ढवाई नगर की गली नंबर-16 में किसी मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला बढ़ गया। दोनों ओर के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। एक-दूसरे पर ईंट और पत्थर फेंकते रहे।
पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर कर रही जांच
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद नौचंदी थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)