फर्रुखाबाद में 20 नवंबर को 375 जोड़ों का सामूहिक विवाह:DM-SP ने देखी व्यवस्था, निकाह के 4 जोड़े भी होंगे शामिल
फर्रुखाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आगामी 20 नवंबर को जिले में 375 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ब्लॉकवार बैठेंगे जोड़े, निकाह के लिए भी अलग इंतजाम निरीक्षण के दौरान डीएम ने मंच, पंडाल, जोड़ों के बैठने की व्यवस्था और खानपान के इंतजामों की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि नवविवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप दिया जाने वाला सभी सामान कार्यक्रम स्थल पर आ चुका है। सुगम व्यवस्था के लिए जोड़ों को ब्लॉक के हिसाब से बैठाया जाएगा। इस सामूहिक आयोजन में निकाह के चार जोड़े भी शामिल होंगे, जिनके लिए रीति-रिवाज के अनुसार अलग से व्यवस्था की गई है। शादी के साथ स्व-जनगणना और वोटर कार्ड बनाने की भी सुविधा कार्यक्रम स्थल पर प्रशासन की ओर से विशेष पहल भी की जा रही है। यहां स्व-जनगणना के लिए एक अलग पंडाल लगाया जाएगा, जहां आने वाले जोड़ों और उनके परिजनों की स्व-जनगणना का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा, स्वीप और एसएसआर अभियान के तहत जिन लोगों के वोटर कार्ड नहीं बने हैं, उनसे मौके पर ही फॉर्म-6 भरवाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सीडीओ, सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार और जिला विकास अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)